पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट सोल्जर स्कूल में 450 छात्रों का टीकाकरण

सेंट सोल्जर स्कूल में 450 छात्रों का टीकाकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

मीजल्स और रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्रों को ईएसआई पुरहीरां के मेडिकल स्टाफ द्वारा वैक्सीन लगाई गई। स्कूल प्रिंसिपल सुशील सैनी व डॉ. गुरबख्श सिंह ने नेतृत्व में स्कूल के लगभग 450 छात्रों का टीकाकरण किया गया। डॉ. गुरबख्श सिंह ने बताया कि रुबेला-मीजल्स एक खतरनाक बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाह में न आएं और बच्चों का टीकाकरण करवाएं। इस दौरान एएनएम हरप्रीत कौर, सुरिंदर कौर, राजविंदर कौर, नरिंदर कौर, आशा वर्कर सुरिंदर कौर, सुखविंदर कौर, कर्मजीत कौर व स्कूल के समूह स्टाफ ने विशेष सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...