पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होशियारपुर की ये घटना बॉलीवुड से जुड़ी है इसलिए प्रस्तुति भी

होशियारपुर की ये घटना बॉलीवुड से जुड़ी है इसलिए प्रस्तुति भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर के सत्यपाल गुप्ता और उनके एनआरआई बेटे पंकज गुप्ता को बॉलीवुड अदाकारा सुरवीन चावला के भाई मनविंदर ने 2014 में जेआर पिक्चर्स के बैनर तले ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म में निवेश करने के लिए कहा। गुप्ता परिवार 51 लाख रुपए लगाने को तैयार हुआ। रुपए जेएआर पिक्चर्स के एकाउंट में डिपॉजिट करने थे। इसमें 11 लाख रुपए सीधे सुरवीन चावला को दिए जाने थे।

Disclaimer: यह कहानी आरोपों पर आधारित है पर इसके सभी पात्र वास्तविक हैं। इस कहानी में ग्लैमर, फाइनेंस, पुलिस, वकील और अदालत सभी की अपनी-अपनी भूमिका है। एक बड़ी एक्ट्रेस पर 40 लाख की ठगी का आरोप है तो पुलिस पर जल्दबाजी में मुकदमा दर्ज करने का। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है..अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी पर...सुनवाई अभी बाकी है।

निल बटे सन्नाटा: पैसा लगाओ मुनाफा कमाओ एक धोखा

सुरवीन चावला Present’s

सीन-1... कम समय में अधिक मुनाफे का खेल

सीन-3... धोखाधड़ी का केस, मामला अदालत पहुंचा

गुप्ता परिवार से 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले सुरवीन चावला, उनके पति अक्षय ठक्कर और भाई मनविंदर सिंह पर थाना सिटी पुलिस में तीन मई को मामला दर्ज होता है। 14 मई को सुरवीन और उनके पति अक्षय ठक्कर जिला सेशन कोर्ट में जांच के लिए उन्हें न बुलाए जाने की दलील देते हुए अंतरिम जमानत की अर्जी दायर करते हैं। 17 मई को होशियारपुर के सेशन कोर्ट में मामले की जिरह पूरी होती है। दोनों पक्षों की सुनवाई सुनने के बाद जिला सेशन जज सुनील कुमार अरोड़ा अपना फैसला 20 तक सुरक्षित रख लेते हैं।

सीन-2... रिलीज के बाद 70 लाख मिलने थे

आरोप है कि सुरवीन फिल्म रिलीज होने से पहले और बाद में तीन बाार पंकज गुप्ता से मिलीं। विश्वास दिलाया कि फिल्म रिलीज के 6 माह बाद 70 लाख रुपए देंगी। 22 अप्रैल 2016 को फिल्म रिलीज हो गई। पर गुप्ता परिवार को पैसे नहीं मिले। सत्यपाल गुप्ता ने होशियारपुर एसएसपी को सुरवीन, भाई मनविंदर और पति अक्षय ठक्कर के खिलाफ शिकायत दी। जांच के बाद 420 का मामला दर्ज।

सीन-4... वकीलों में बहस

चावला पक्ष: हमें पुलिस ने जांच के लिए बुलाया ही नहीं।

गुप्ता पक्ष : वकील ने सुरवीन के वकील की वो कॉपी पेश कर दी, जो उन्होंने पुलिस को भेजी थी, जिसमें लिखा था कि सुरवीन को ईओ विंग द्वारा जांच के लिए बुलाया गया था।

चावला पक्ष : वह एक सेलेब्रिटी हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है।

गुप्ता पक्ष : कानून सभी के लिए समान है। चाहे कोई सेलेब्रिटी हो या फिर गरीब।

चावला पक्ष : सत्यपाल गुप्ता और उनके बेटे पंकज गुप्ता ने जो पैसे ट्रांसफर किए, वो जेएआर पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस में ट्रांसफर हुए।

गुप्ता पक्ष : वह जेएआर प्रोडक्शन हाउस को जानते ही नहीं। उनकी बात तो सुरवीन चावला, अक्षय ठक्कर और भाई मनविंदर सिंह से हुई थी। उन्होंने सुरवीन द्वारा दिए गए एकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं।

फिल्मी अंदाज में...

तमाम गवाहों और दलीलों के आधार पर सुरवीन को अग्रिम जमानत

...पर थाने मेें पेश होना पड़ेगा

बॉलीवुड एवं पॉलीबुड स्टार सुरवीन चावला को सोमवार को जिला सेशन जज सुनील कुमार अरोड़ा की अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी। केस की अगली तारीख 4 जून है और इससे पहले सुरवीन को थाने में पेश होकर बयान दर्ज करवाने होंगे। 14 मई को सुरवीन चावला और उसके पति अक्षय ठक्कर ने जमानत की अर्जी दायर की थी।

सुरवीन की जगह पेश हुए माता-पिता...सुरवीन की जगह उनके पिता रणजीत सिंह चावला और मां दो बजे से 15 मिनट पहले अदालत पहुंचे। चावला के वकील केएस बरार और गुरविंदर ने बताया कि हमने दलील दी कि पैसे सुरवीन के खाते में नहीं दिए गए और तफ्तीश में भी शामिल नहीं किया। अगली सुनवाई 4 जून को है। उससे पहले सुरवीन और अक्षय अपने बयान थाने में हाज़िर होकर पुलिस को दर्ज करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...