पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोज बने हकीकत राय समिति के अध्यक्ष

मनोज बने हकीकत राय समिति के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|होशियारपुर

जय दुर्गे वीर हकीकत राय सेवा समिति की बैठक जिला प्रभारी अशोक सूद की अगुवाई में हुई। इस दौरान संस्थापक विजय सूद पप्पा की सहमति एवं निर्देशों पर मनोज करीर को जिला प्रधान नियुक्त किया, जिसका सभी ने स्वागत करते हुए सहमति जताई।

इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे संस्थापक ने नवनियुक्त प्रधान मनोज करीर को सम्मानित किया। विजय सूद पप्पा ने कहा कि समिति के कार्य का विस्तार करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वीर हकीकत राय की जीवनी और उनके आदर्शों व धर्म पर उनके विश्वास का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए समिति लंबे समय से कार्यरत है। आने वाले समय में वीर हकीकत राय के बारे में भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत तहत स्कूलों में विशेष सेमिनार व अन्य प्रकार के कार्यक्रम करवाकर बच्चों को वीर हकीकत राय एवं धर्म के साथ जोड़ा जाएगा।

उन्होंने नवनियुक्त प्रधान को समिति के उद्देश्यों पर चलने की बात कहते हुए संस्था का विस्तार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज कुमार सैनी, विनय कुमार, राजिंदर कुमार, विजय मरवाहा, सोनू जोशी, कुलदीप सैनी, ललित सूद, अशोक कालिया, युवा संघ के गोपाल शर्मा व कुबेर कालिया मौजूद रहे।

निुयक्ति

सेमिनार लगाकर बच्चों को बताई जाएगी वीर हकीकत राय की जीवनी

समिति के संस्थापक विजय सूद ने किया नवनिर्वाचित प्रधान मनोज करीर को सम्मानित

मनोज करीर को जय दुर्गे वीर हकीकत राय सेवा समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त करते संस्थापक विजय सूद पप्पा व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...