पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाषण में हिज एक्सिलेंट सेंटर की सोनिया पहले, तान्या दूसरे व नियति तीसरे नंबर पर

भाषण में हिज एक्सिलेंट सेंटर की सोनिया पहले, तान्या दूसरे व नियति तीसरे नंबर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|होशियारपुर

कार्मलाइट सोशल सर्विस सोसायटी की ओर से फादर इब्राहिम के दिशा-निर्देश पर नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिज एक्सिलेंट स्कूल, फ्लाई हाई कोचिंग सेंटर व कंसेप्ट क्लास के बच्चों ने भाग लिया। इसमें हिज एक्सिलेंट स्कूल के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहने वाली छात्रा सोनिया को सोसायटी द्वारा 5 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरे नंबर पर तान्या व तीसरे स्थान पर नियति रही।

सिस्टर लिस्बा ने बताया कि सोसायटी की आेर से बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ युवाओं में बढ़ रहे नशे को देखते हुए उन्होंने एक मुहिम की शुरुआत की है। इसमें हर स्कूल व कोचिंग सेंटर के बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को कार्मलाइट सोसायटी की आेर से सम्मानित किया जाएगा, वहीं बच्चों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि उन्हें नशे के चंगुल से बचाया जा सके। इस मौके पर मुख्य तौर पर पहुंचे पार्षद निपुण शर्मा ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए सर्विस सोसाइटी की कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सोसायटी को सहयोग देंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर गुरचरण सिंह,जोगिंदर सिंह सैनी, बख्शीश सिंह अादि सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...