होशियारपुर| जिला की मंडियों में पहुंची अब तक 100 फीसदी गेहूं की खरीद कर ली गई है। डीसी विपुल उज्जवल ने बताया कि मंडियों में 3,22,347 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुकी है, जिसमें से पनग्रेन ने 62,866 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 69,205 मीट्रिक टन, पनसप ने 56,065 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन ने 34,538 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 24,829 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 71,435 मीट्रिक टन और व्यापारियों द्वारा 3,409 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। डीसी ने बताया कि पिछले साल इस दिन तक 2,90,983 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी, उसके मुताबिक अब तक 31,364 मीट्रिक टन अधिक गेहूं की खरीद की गई है।
डीसी ने बताया कि 537.79 करोड़ रुपए की अदायगी भी आढ़तियों को कर दी गई है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को हिदायत की कि रहती लिफ्टिंग भी जल्द यकीनी बनाई जाए, ताकि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।