भास्कर संवाददाता| होशियारपुर
व्यापार मंडल होशियारपुर द्वारा आनंद बांसल की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को सम्मानित किया गया और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी। आनंद बांसल ने कैबिनेट मंत्री को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाया और व्यापार की बेहतरी के लिए सरकार से नीतियां बनाने की अपील की। अरोड़ा ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जगदीश अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, खरैती लाल कतना, बिंदुसार सूद, श्याम नरुला, संदीप शर्मा, कुलजीत सिंह गुलाटी, विजेश चंद्र गुप्ता, आज्ञापाल सिंह साहनी, महेश कपूर, दीपक मेहंदीरत्ता, अशोक जैन, दविंदर मोहन बिंदा, विपन गुप्ता, शमशेर सिंह, जोगिंदर पाल, राज कुमार बांसल, अमित शर्मा, नीरज सिंगला, तिलक राज, जसविंदर, हैप्पी, शाखा बग्गा, सतपाल गुप्ता, सुरजीत, अमित मित्तल व गुरपाल ने भी अरोड़ा को बधाई दी।