होशियारपुर| सरबत दा भला ट्रस्ट के मुख्य मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ. एसपी सिंह के निर्देशानुसार 82 जरूरतमंद परिवारों को मासिक पेंशन बांटी गई। इस मौके पर जिला इकाई प्रधान आज्ञापाल सिंह साहनी, सचिव अवतार सिंह भी मौजूद रहे। अवतार सिंह ने बताया कि होशियारपुर के साथ साथ गढ़दीवाला में भी जरूरतमंद परिवारों को पेंशन बांटी जाती है। इस मौके पर जगमीत सेठी, वीएस रंधावा, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।