होशियारपुर| सिद्धेश्वर बाबा श्रवण नाथ के पावन दरबार जनौड़ी से 42वीं वार्षिक पैदल यात्रा दियोटसिद्ध शाहतलाई के दर्शन कर वापस लौट आई। इस अवसर पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। यशपाल सिंह पिंकी ने बताया कि पैदल यात्रा में जनौड़ी के अलावा डंडोह अतवारापुर, कपाहट, मुस्तापुर, ढोलवाहा, मनहोता और कोट पटयाल के भक्त भी शामिल हुए। इस दौरान राकेश शर्मा, छज्जू, बिट्टू, बोबी, अशोक, स्वतंत्र, हरभजन, मस्तराम आदि मौजूद रहे।