होशियारपुर|स्वच्छ भारत अभियान के तहत सहयोग वेलफेयर सोसाइटी जहानखेलां द्वारा पूरे गांव में सफाई कर लोगों को जागरूक किया , वहीं गांव में 8 डस्टबिन लगाए गए। प्रधान नीतू ठाकुर ने कहा कि जिस तरह हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर की सफाई जरूरी है, उसी तरह वातावरण शुद्ध रखने के लिए आसपास की सफाई रखना भी जरूरी है। सुखजिंदर सिंह ने सोसाइटी के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान अनीता, गोविंद कृष्ण, र|ा देवी, ज्योति आदि मौजूद रहे।