होशियारपुर| समाज भलाई मोर्चा ने एक गरीब परिवार की लड़की को उसकी शादी पर शगुन के तौर पर सहायता दी है। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान दविंदर कुमार सरोआ ने कहा कि गरीब परिवारों की सहायता करने से बड़ा ओर कोई पुण्य नहीं होता। इस दौरान मोर्चा के जनरल सचिव परविंदर सिंह, सतनाम सिंह, गुलजारा आदि मौजूद रहे।