पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 एकड़ जमीन के लिए पोते ने पिता के साथ मिल दादा चचेरे भाई को मार डाला

7 एकड़ जमीन के लिए पोते ने पिता के साथ मिल दादा-चचेरे भाई को मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | होशियारपुर/शाम चौरासी

सोमवार को गांव लम्मा में 7 एकड़ जमीन के विवाद में पोते ने अपने पिता और एक अन्य के साथ मिलकर दादा सुलक्खन सिंह (85) और चचेरे भाई हरमीत सिंह उर्फ मीतू (35) का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी चाचा बलबीर सिंह ने पहले भतीजे हरमीत को गोली मारी फिर चचेरे भाई कुलवंत सिंह ने उसका दातर से गला काट दिया। इसी तरह दोनों ने सुलक्खन सिंह की भी हत्या की। वारदात के समय मालिक के बचाव में आए कुत्ते को भी मार दिया। पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बुल्लोवाल के थानाध्यक्ष यादविंदर बरार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के मुख्यारोपियों को गांव कान्ने स्थित उन्हीं के आटा चक्की से हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

आरोपी पिता-पुत्र अरेस्ट, तीसरा आरोपी फरार

रंजिश इसलिए|हरमीत को दे रखी थी जमीन

जमीन के झगड़े में 1993 में भी आरोपी बलबीर सिंह उर्फ बिल्लू ने अपने पिता सुलक्खन सिंह पर कातिलाना हमला किया था। उस समय रिश्तेदारों ने राजीनामा करवा दिया। सुलक्खन ने बलबीर सिंह को थोड़ी जमीन दे रखी थी जो दो साल पहले वापस ले ली थी। वहीं, हरमीत को 7 एकड़ जमीन दे रखी थी, जिस कारण बलबीर व उसका बेटा कुलवंत रंजिश मानते थे।

हरमीत सिंह

10 साल की बड़ी बेटी का आज कंप्यूटर का था एग्जाम

मृतक हरमीत सिंह की दो बेटियां हैं। 10 वर्षीय बड़ी बेटी परमजीत कौर पांचवीं में पढ़ती है। उसका सोमवार को कंप्यूटर का एग्जाम था। दूसरी बेटी मनमीत कौर (ढाई साल) की है।

भास्कर न्यूज | होशियारपुर/शाम चौरासी

सोमवार को गांव लम्मा में 7 एकड़ जमीन के विवाद में पोते ने अपने पिता और एक अन्य के साथ मिलकर दादा सुलक्खन सिंह (85) और चचेरे भाई हरमीत सिंह उर्फ मीतू (35) का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी चाचा बलबीर सिंह ने पहले भतीजे हरमीत को गोली मारी फिर चचेरे भाई कुलवंत सिंह ने उसका दातर से गला काट दिया। इसी तरह दोनों ने सुलक्खन सिंह की भी हत्या की। वारदात के समय मालिक के बचाव में आए कुत्ते को भी मार दिया। पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बुल्लोवाल के थानाध्यक्ष यादविंदर बरार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के मुख्यारोपियों को गांव कान्ने स्थित उन्हीं के आटा चक्की से हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सुलक्खन सिंह

खबरें और भी हैं...