दाना मंडी गोली कांड में महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज
होशियारपुर | थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने सोमवार को होशियारपुर की दाना मंडी में सगे भांजे सतविंदर सिंह को गोलियां मार कर जख्मी करने वाले मामे परमजीत सिंह पम्मा निवासी पंडोरी बीबी, संतोख सिंह निवासी मुखोमाजारा और विक्की निवासी पिपलांवाला के विरुद्ध धारा 307, 120-बी और असला एक्ट की धारा 25,27,54,59 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। थाना मॉडल टाउन के एएसआई सोहन लाल ने बताया कि जख्मी सतविंदर सिंह के भाई करनवीर सिंह निवासी गोचर जिला रूपनगर ने पुलिस को बयान दिया है कि परमजीत सिंह पम्मे ने सतविंदर को हिसाब-किताब करने के लिए बुलाया था। सतविंदर ने पम्मे से 12 लाख रुपए लेने थे। इस गोली कांड के षडयंत्र में पम्मे की महिला मित्र विक्की ने साजिश रची ताकि सतविंदर सिंह को रास्ते से हटाया जा सके। सतविंदर के भाई करनवीर ने पम्मे के दोस्त संतोख का भी नाम लिया है।