कार और स्कूटी में टक्कर पति की मौत, पत्नी गंभीर
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड पर नलोइयां चौक के पास बुधवार को 11 बजे के करीब कार और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर होने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी प|ी गंभीर जख्मी हो गई। घटना का पता चलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति समेत उसकी जख्मी प|ी को सिविल अस्पताल होशियारपुर में लाया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसको इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
थाना सदर के एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि नलोइयां चौक के पास स्कूटी और कार की जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें स्कूटी सवार कश्मीर सिंह , उसकी प|ी ममता और बेटा हरमीत सिंह निवासी कालरु मसीता जिला कपूरथला गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया जहां कश्मीर सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी प|ी ममता को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। ममता ने बताया कि वह पति व बेटे के साथ चिंतपूर्णी माता के दर्शन करके गांव लौट रहे थे कि नलोइयां चौक के पास हादसा हो गया। एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।