पद्दी पोसी के पास स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारकर कार चालक फरार
माहिलपुर | गढ़शंकर के गांव पद्दी पोसी के पास स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गया। घायल महिला को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। किरण बाला पुत्री सोहन लाल वासी गोहगड़ो थाना चब्बेवाल की माता सुरिंदर कौर ने बताया कि उसकी लड़की निजी कंपनी में कार्य करती है। बुधवार को वह साढ़े पांच बजे अपनी स्कूटी पर सवार हो वापस घर लौट रही थी तो पद्दी सूरा सिंह के पास किसी कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किरण बाला को तत्काल 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। सैला चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है।