24 बोतलें अवैध शराब समेत महिला काबू
होशियारपुर | थाना माहिलपुर की पुलिस ने गश्त दौरान माहिलपुर -फगवाड़ा रोड पर जसविंदर कौर उर्फ रानी प|ी लेट गुरमख सिंह निवासी भारटा को अवैध शराब की 24 बोतलों समेत काबू कर केस दर्ज किया है। वहीं, थाना हाजीपुर के एएसआई नामदेव ने बताया कि पुलिस ने पुली भावनाल के पास सुखविंदर सिंह उर्फ बिंदु निवासी नौशहरा सिंबली को नशा करते हुए पकड़ कर केस दर्ज किया है।