पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऊधम सिंह पार्क से बोर्ड नहीं हटाया तो उतार देंगे : बाली

ऊधम सिंह पार्क से बोर्ड नहीं हटाया तो उतार देंगे : बाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

होशियारपुर की शहीद ऊधम सिंह पार्क का नाम योग पार्क के नाम पर रखने का इंटक द्वारा विरोध किया गया। इंटक के दोआबा जोन के प्रधान कर्मवीर बाली, जोगिंदर सिंह, दिलबाग सिंह और जगननाथ ने बताया कि शहर की शहीद उधम सिंह पार्क पर कुछ दिन पहले एक योग प्रशिक्षण अनुसंधान द्वारा इसका नाम बदलकर योगा पार्क का बोर्ड लगा दिया है जो गलत है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में उन्होंने मेयर शिव सूद से भी बात की और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाली ने कहा कि अगर वीरवार शाम तक योगा पार्क का बोर्ड नहीं उतारा गया तो वह खुद बोर्ड को उतार निगम के दफ्तर पहुंचा देंगे।

खबरें और भी हैं...