महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
महिला कांग्रेस प्रधान तरनजीत कौर सेठी की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। काले दिवस के मौके पर सभी महिला नेत्रियों ने मौन रख कर मोमबत्तियां जलाई और ‘बेटियों को इंसाफ दो बलात्कारियों को फांसी दो’ के नारे लगाए। इस मौके पर वाइस प्रधान सुरिंदर सठियाल ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वालों को माफ नहीं करना चाहिए, ऐसे घिनौने इंसानों को सीधी फांसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को पूरा करने के लिए भारत सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर जनरल सचिव कैलाश, स्वर्णजीत कौर, सरोज बाला, शकुंतला रानी, परमजीत सैनी, सुनीता धुग्गा, अनु बाला, दलबीर कौर, वनीता शर्मा, सीमा हैरी, अनु गुप्ता व सुरिंदर मौजूद थे।