पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहल्ला भीम नगर में अंबेडकर जयंती मनाई

मोहल्ला भीम नगर में अंबेडकर जयंती मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | श्री गुरु रविदास भवन प्रबंधक कमेटी भीम नगर ने डॉ. अंबेडकर जयंती मोहल्ला भीम नगर में मनाई। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया। मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे, भ्रूण हत्या को रोकने के लिए नाटक पेश किए। इस मौके लायन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने पूरी जिंदगी गरीबों के लिए संघर्ष किया और सभी को समानता के अधिकार दिए। इस मौके विभिन्न नेताओं ने बाबा साहिब के जीवन व संघर्ष पर रोशनी डाली। स्टेज सचिव की भूमिका नवदीप शर्मा ने अदा की। सभ्याचारक प्रोग्राम पेश करने वाले विद्यार्थियों को इनाम बांटे और मेहमानों का सम्मान किया। इस मौके मेहर सिंह मिंटू, कमलजीत सोनू, अवतार सिंह पटवारी, बाबू लखवीर सिंह, परविंदर टोनी बद्धन, जसपाल, परमजीत इटली, कुलवंत सिंह, विजय भट्ट, विनय कुमार, सरदारी लाल, बलदेव राज, शिव कुमार, सुखदेव भट्टी व मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...