भाजपा वर्करों ने रेलवे स्टेशन की सफाई की
रेलवे स्टेशन मुकेरियां की सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता। -भास्कर
होशियारपुर | भाजपा की ओर से तहसील मुकेरिया की मीटिंग संजीव मन्हास सिंह भाजपा जिला प्रधान की अध्यक्षता में में हुई। इसमें स्वच्छ अभियान के चलते सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रेलवे स्टेशन मुकेरियांं में स्वच्छ अभियान चलाया और मुकेरिया रेलवे स्टेशन की सफाई की गई। इस मौके संदीप मन्हास, युवा नेता कंवर संग्राम सिंह मुकेरियां नगर कौंसिल के अध्यक्ष दविंद्र महाजन भाजपा दलजीत जीतू बीसी मोर्चा के अध्यक्ष बाबा लखबीर सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित धनोया, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार शर्मा, मंडल प्रधान राजेश कुमार वर्मा, शिवपाल, जसवंत पप्पू, अमरजीत गोल्डी, मनजिंदर सिंह, हरविंदर कलसी और वर्कर मौजूद थे।