परमजीत कौर ने 25वीं बार रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया
होशियारपुर | मिनी पीएचसी सूस में बतौर एलएचवी की सेवा निभा रही परमजीत कौर ने अपना 56वां जन्मदिन भाई घन्हैया जी ब्लड बैंक में 25वीं बार रक्तदान करके मनाया। इस मौके परमजीत कौर ने कहा कि सेहत विभाग में काम करते हुए उन्होंने देखा कि बहुत से मरीजों को अचानक रक्त की जरूरत पड़ने पर बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार तो यह जानलेवा भी साबित होता है। इसलिए हमें रक्तदान करके किसी व्यक्ति को जीवनदान जरूर देना चाहिए।