पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में सुंदरकांड के पाठ से नए सेशन की शुरुआत

मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में सुंदरकांड के पाठ से नए सेशन की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | अक्षय तृतीय के दिन मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक हाई स्कूल पुरहीरां ने नए सेशन का शुभारंभ सुंदरकांड का पाठ करवाकर किया। इस मौके स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने सुबह 7 बजे सुंदरकांड का पाठ किया। उपरांत हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र व मूल मंत्र का उच्चारण किया। उसके बाद स्कूल की मैनेजिंग कमेटी ने पिछले साल के ग्लोरियंस ऑफ ईयर की घोषणा की, जिसमें हरमन को पहले स्थान पर 5100 रुपए, अंशु को दूसरे स्थान पर 3100 रुपए व सुखमनप्रीत तीसरे स्थान पर 1100 रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक राधा भट्ट ने आए अभिभावकों व मुख्य मेहमानों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को नए सेशन की शुरुआत की बधाई दी। इस मौके स्कूल स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...