सर्वहितकारी स्कूल में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम करवाया
होशियारपुर | सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया। आयोजन एकलव्य सदन के अध्यापक रोहित कुमार, कंचन व रीटा ने किया। इस मौके आचार्य रजनीश शर्मा ने विद्यार्थियों को परशुराम जी का जीवन परिचय करवाया और उनके जीवन संबंधित प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख भी किया। स्कूल प्रिंसिपल शैली शर्मा, समूह स्टाफ व विद्यार्थियों ने परशुराम जी की तस्वीर पर फूल अर्पित किए। प्रिंसिपल शैली ने विद्यार्थियों को परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा।