पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरिंदर कौर के नेत्र करेंगे दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन

सुरिंदर कौर के नेत्र करेंगे दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेत्रदान एसोसिएशन को नेत्र सौंपते पारिवारिक मेंबर। -भास्कर

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

मोहल्ला कमालपुर निवासी सुरिंदर कौर की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनकी इच्छानुसार उनके नेत्र नेत्रदान एसोसिएशन को दान किए। इस मौके संस्था के फाइनांस सचिव सुरेश कपाटिया ने पारिवारिक सदस्यों से दुख साझा किया और परिवार के इस नेक कार्य के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन पिछले 18 सालों से लगातार नेत्रहीनों की भलाई के कार्य कर रही है। सुरेश कपाटिया ने बताया कि सुरिंदर कौर के यह नेत्र मेडिकल कॉलेज अमृतसर भेजे जा रहे हैं, जहां यह नेत्रहीन व्यक्तियों को मुफ्त लगाए जाएंगे। इस मौके पुत्र अमनदीप सिंह, अजय कुमार, एसोसिएशन मेंबर करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, किशोरी लाल, संतोष सैनी व हरभजन सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...