पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजीवन सहयोग निधि में लोगों को जोड़ें भाजपाई : राठौड़

आजीवन सहयोग निधि में लोगों को जोड़ें भाजपाई : राठौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

पंजाब भाजपा की ओर से आजीवन सहयोग निधि अभियान के तहत जिला भाजपा होशियारपुर की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला भाजपा कार्यालय में की गई। इस संबंधी जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि इसमें प्रदेश भाजपा महासचिव राकेश राठौड़ ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर अभियान की शुरुआत की।

इस मौके राकेश राठौड़ ने कहा कि सदस्यों को आजीवन सहयोग निधि ने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को आम नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पार्टी के काम को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा। उन्होंने कहा कर्नाटक में हुई भाजपा की जीत इस बात को यकीनी बनाती है कि भारत कांग्रेस मुक्त हो रहा है और जनता पीएम मोदी की नीतियों को कबूल कर रही है। इस मौके प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ ने 20 मई को प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के होशियारपुर सम्मान समारोह संबंधी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां भी सौंपी। इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. रमन घई ने प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ व एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलबाग राय का जिला कार्यालय में पहुंचने पर स्वागत करते हुए जिला भाजपा ने उन्हें सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पत्रकारों से बातचीत करते राकेश राठौड़ साथ है शिव सूद, रमन घई और अन्य।

कहा- गुटबाजी हर जिले में है लेकिन मर्यादा में ही सही

प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों से राकेश राठौड़ पल्ला झाड़ते रहे। हरसिमरत कौर बादल के लंगर पर जीएसटी खत्म न करने पर इस्तीफा देने के बयान पर जब राठौड़ को पूछा गया कि क्या हरसिमरत का इशारा गठबंधन तोड़ने की तरफ तो है तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला केंद्र लेगा वह कुछ नहीं कह सकते। होशियारपुर में चल रही गुटबाजी के बारे में उन्होंने कहा कि गुटबाजी हर जिले में है, वह जालंधर के रहने वाले हैं। वहीं की गुटबाजी देख होशियारपुर की गुटबाजी भूल जाएंगे। गुटबाजी अगर मर्यादा में है तो ठीक, नहीं तो हल निकालना पड़ता है। उन्होंने पूर्व मंत्री तीक्षण सूद की नारियल फोड़ने वाली घटना बारे तीक्षण सूद से विचार करेंगे।

पीसीए की अच्छी कारगुजारी से पंजाब में नए क्रिकेटर हो रहे हंै प्रमोट

होशियारपुर | पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश राठौड़ के होशियारपुर आगमन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने होटल महाराजा में उनका स्वागत किया। इस संबंधी एसोसिएशन के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आज हर जिले में क्रमवार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेंटरों को मैदान मुहैया करवाने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए अन्य सहूलियतें भी प्रदान कर रही है, जिसके परिणाम आज पंजाब की क्रिकेट हिंदुस्तान में नई बुलंदियों तक पहुंच रही है। इस मौके पीसीए के उपाध्यक्ष राकेश राठौड़ ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा होशियारपुर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में होशियारपुर की क्रिकेट का स्तर काफी बढ़ा है। इस मौके एचडीसीए के अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेला की अध्यक्षता में राठौड़ को एसोसिएशन ने सम्मानित किया। इस मौके विवेक साहनी, डॉ. अवनीश ओहरी, जतिंदर सूद, डॉ. पंकज शिव, गौरव वालिया, डॉ. राजकुमार सैनी, जिला कोच दलजीत सिंह, मनोज शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...