पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वहितकारी विद्या मंदिर की प्रिंसिपल नीलम कौल को राज्य स्तरीय सम्मान

सर्वहितकारी विद्या मंदिर की प्रिंसिपल नीलम कौल को राज्य स्तरीय सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्राप्त करती नीलम कौल। -भास्कर

हाजीपुर | विद्या भारती पंजाब के जालंधर स्थित विद्या धाम में वार्षिक उत्सव और राज्य स्तरीय सम्मान समारोह मनाया। इसमें होशियारपुर विभाग मे रजनी महिंद्र चंद सर्वहितकारी प्राथमिक विद्या मंदिर हाजीपुर की प्रधानाचार्या नीलम कौल को अखिल भारती सह संगठन मंत्री विद्या भारती जतिंद्र शर्मा व गायक हंस राज हंस द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा 21 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधान संतोष शर्मा प्रबंधक योगेश्वर ने कहा कि यह विद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है कि स्कूल की प्रधानाचार्या उक्त सम्मान से सम्मानित हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह सब नीलम कौल की मेहनत व विधा मंदिर के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने उक्त उपलब्धि पर प्रधानाचार्य नीलम कौल को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...