अलग-अलग जगह से अवैध शराब समेत 4 पकड़े
होशियारपुर/माहिलपुर/तलवाड़ा | जिला पुलिस ने अवैध शराब के साख अलग-अलग जगह से चार लोगों को पकड़ा है। हाजीपुर पुलिस ने चंदन कुमार निवासी भंगाला से 6750 एमएल व राजकुमार निवासी हियातपुर से 6750 एमएल अवैध शराब बरामद कर मामला दर्ज किया है। थाना माहिलपुर पुलिस के एएसआई अजयपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा शहीदां के पास पुल पर तरसेम सिंह उर्फ सोमी वासी खानपुर के बोरे में 24 बोतल शराब बरामद की गई। वहीं, तलवाड़ा पुलिस के एएसआई हरमिंदर सिंह ने बताया कि दातारपुर के श्मशान घाट के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से 8 बोतल लाहन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।