जिले की मंडियों में पहुंची पूरी गेहूं की खरीद हुई : डीसी
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने बताया कि जिले की मंडियों में अब तक पहुंची सारी 3,16,398 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है और लिफ्टिंग निरंतर की जा रही है, जबकि अब तक बनती 515.76 करोड़ रुपए की अदायगी भी कर दी गई है। डीसी ने बताया कि विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद की गई गेहूं के विवरण अनुसार पनग्रेन द्वारा 61,354 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 67,411, पनसप द्वारा 55,092, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन द्वारा 34,294, पंजाबी एग्रो द्वारा 24,397, एफसीआई द्वारा 70,712 और व्यापरियों द्वारा 3238 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
डीसी ने बताया कि मंडियों में लिफ्टिंग की किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद करने में तेजी लाई गई है और अब तक मंडियों में पहुंची सारी गेहूं की खरीद कर ली गई है।