पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडवोकेट वनीश पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल के सदस्य नियुक्त

एडवोकेट वनीश पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल के सदस्य नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | जिला बार एसोसिएशन के पूर्व मेंबर और जिला कचहरी होशियारपुर के सीनियर वकील वनीश राए हंस को पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल की प्रबंधक कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। एडवोकेट वनीश राय हंस ने बताया कि पंजाब की इस प्रबंधकीय कमेटी के कुल 25 सदस्यों का चुनाव पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार कौंसिल की तरफ से किया जाता है। वह दोआबा से अकेले सदस्य चुने गए हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त चयनित पत्र पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ से एडवोकेट वीके एहलावत और पूर्व चेयरमैन एडवोकेट प्रताप सिंह ने दिया। इस मौके पर एडवोकेट वीएस बहना, विशाल नेरा, राजीव कुमार, गुरबख्श सिंह, सतीश राणा, पुनीत जैन, राजिंद्र सिंह राणा और बलजीत सिंह सभी एडवोकेट हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...