पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलराज सिंह चौहान ने की 300 किमी. साइकिल रेस 19 घंटे में की पूरी

बलराज सिंह चौहान ने की 300 किमी. साइकिल रेस 19 घंटे में की पूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | हाक राइडर्स जालंधर द्वारा करवाई 300 किमी. साइकिल रेस होशियारपुर के साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान ने 19 घंटे में पूरी की। बलराज ने बताया कि इस रेस में भारत से 40 साइक्लिस्टों ने भाग लिया, जिनमें 2 लड़कियां भी शामिल थी। यह रेस 20 घंटों में पूरी करनी थी, लेकिन उन्होंने इसे 19 घंटे में पूरा किया। रेस शाम 6:30 बजे जालंधर से शुरू होकर टांडा, होशियारपुर, चिंतपूर्णी से वापस होशियारपुर से जालंधर-फगवाड़ा, लुधियाना से फिर वापस जालंधर दोपहर 1:30 बजे खत्म हुई। बलराज ने बताया कि अंधेरी, बारिश व इतनी तेज हवा में 89 किमी. पहाड़ी का सफर, उसके बाद 40 डिग्री तापमान, रास्ते में बार-बार साइकिल पंक्चर होना और रात दिन 313 किमी. साइक्लिंग करके उन्हें जिंदगी का नया तजुर्बा हासिल हुआ है।

खबरें और भी हैं...