मां हरबंस कौर की अंतिम इच्छा अब रोटरी आई बैंक करेगा पूरी : गुरजीत सिंह
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
मेरी मां स्व. हरबंस कौर की यह अंतिम इच्छा थी कि जब वह इस दुनिया से चले जाएं, तो उसके बाद भी उनकी आंखों के साथ कोई और इस धरती को देखे। यह बात न्यू सिविल लाइन निवासी गुरजीत सिंह ने अपनी माता हरबंस कौर की आंखें रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी को दान करते समय कही। सोसायटी के प्रधान जेबी बहल ने कहा कि हमारा सभी का सांझा मकसद देश में से अंधेपन को दूर करना है और इस मिशन को पूरा करने के लिए आई बैंक के मेंबर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद अब हरियाणा, दिल्ली, जम्मू -कश्मीर, हिमाचल के साथ संबंधित अंधेपन से पीड़ित लोग आई बैंक के संपर्क में आ रहे हैं, जिनके समय-समय पर अॉपरेशन करवाकर आंखों की रोशनी वापस दिलाई जा रही है। यहां प्रीतम सिंह, रविंद्र सचदेवा, जसनीत सिंह, मनविंदर कौर, जगजीत सिंह, जसबीर सिंह, जगमीत सिंह सेठी, शाम नागपाल, शाम नरूला और रविंद्र सेठी मौजूद थे।