- Hindi News
- National
- श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी की मीटिंग में हुई अहम मुद्दों पर चर्चा
श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी की मीटिंग में हुई अहम मुद्दों पर चर्चा
प्रकाश पर्व पर बढ़िया प्रबंधों के लिए उत्तराखंड सरकार का आभार जताया
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी पंजाब की मीटिंग चेयरमैन संत स्वर्ण दास बोहन की अगुवाई में हुई। मीटिंग दौरान अहम मुद्दों पर विचार चर्चा की गई। संत निर्मल दास ने बताया कि इस साल ऐतिहासिक शोभायात्रा के लिए संगत में उत्साह दिखा। हजारों की संख्या में संगत ने निर्मला छाऊनी आश्रम हरिद्वार में पहुंचकर श्री गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाया है, जिसके लिए उत्तराखंड सरकार और वहां के लोगों ने अपना सहयोग दिया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए थे, जिसके लिए संप्रदाय सोसायटी धन्यवादी है। इस मौके श्री गुरु रविदास पब्लिक स्कूल चूहड़वाली के विकास और प्रबंधों पर भी विचार पेश किए गए। इस दौरान श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाणी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के मिशन का प्रचार करके जम्मू व करनाटक दौरे से वापस आए संत सतविंदर हीरा को सम्मानित किया गया। यहां संत इंदर दास, संत कृपाल दास, संत पुरुषोत्तम लाल, संत धर्मपाल, संत रमेश दास, संत सतविंदर हीरा, संतोश कुमारी, संत परमेश्वरी दास, संत केशवनंद, ओपी राणा मौजूद थे।