जेल में फोन पर बात करते कैदी को पकड़ा तो तोड़ दिया फोन, केस दर्ज
होशियारपुर | केन्द्रीय जेल होशियारपुर में 20 नंबर बैरक में बंद एक कैदी बाथरूम में किसी से फोन पर बात कर रहा था। जेल की बैरकों की चेकिंग कर रहे मुलाजिमों को देखकर उक्त कैदी ने मोबाइल फोन तोड़ डाला। थाना सिटी की पुलिस ने कैदी विरुद्ध केस दर्ज किया है। जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अवतार कृष्ण ने थाना सिटी की पुलिस को बताया कि बैरक नंबर 20 में नशा विरोधी एक्ट तहत जेल में बंद कैदी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी खुर्द खुंडी बटाला जिला गुरदासपुर बैरक के बाथरूम में मोबाइल पर बात कर रहा था। बैरकों कि चेकिंग दौरान हेड वार्डन मंजीत सिंह ने उसको देख लिया लेकिन कैदी ने उसको देखते ही मोबाइल दीवार से मारकर तोड़ डाला। थाना सिटी के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कैदी जगजीत सिंह पर केस दर्ज किया है।