पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी के केस में जमानत पर आए युवक ने मोहल्ले की ही महिला का पर्स छीना, लोगों ने पकड़ा

चोरी के केस में जमानत पर आए युवक ने मोहल्ले की ही महिला का पर्स छीना, लोगों ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

मंगलवार को संत भाग सिंह नगर में मोहल्ले की एक महिला का पर्स छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे को लोगों ने पकड़कर थाना मॉडल टाउन की पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ला वासी अनु प|ी दीपक कुमार ने बताया कि वह किसी काम के लिए घर से बाहर गली में निकली तो उनके मोहल्ले के ही बाइक सवार युवक इंदरजीत सिंह ने उसके हाथ में पकड़ा पर्स छीन लिया और बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। अनु ने बताया कि उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के घरों से बाहर निकल आए और युवक की पीछा करने लगे। इस दौरान लुटेरे का बाइक गिर गया। लोगों ने उसको पकड़कर छित्तर परेड की और मॉडल टाउन की पुलिस के हवाले कर दिया।

खबरें और भी हैं...