- Hindi News
- National
- सचिव, डायरेक्टर और मंत्री तक के मांगें मानने के बावजूद नहीं हो रही लागू : रोडवेज मुलाजिम
सचिव, डायरेक्टर और मंत्री तक के मांगें मानने के बावजूद नहीं हो रही लागू : रोडवेज मुलाजिम
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
पंजाब रोडवेज मुलाजिमों ने संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर होशियारपुर डिपो के गेट पर विशाल रैली की। वक्ताओं ने बताया कि ट्रांसपोर्ट सचिव सर्वजीत सिंह के साथ 2 जनवरी 2018 को, डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट भूपिंदर सिंह के साथ तीन अप्रैल 2018 और ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ 27 अप्रैल 2018 को मीटिंग हुई। मीटिंगों में उन्हें विश्वास दिलाया गया कि उनकी मानी हुई मांगों को जल्द लागू करवाया जाएगा लेकिन मांगें लागू नहीं की गई। उनकी मुख्य मांगों में कांट्रेक्ट वर्करों का वेतन सीटीयू पैट्रन पर देना, सीधी भर्ती करना, कर्जा मुक्त पनबस की बसों को रोडवेज के फ्लीट में शामिल करना, लंबे समय से काम करते ठेका वर्करों को रोडवेज में रेगुलर करना, बजट रखकर रोडवेज की बसें डालना, रोडवेज और प्राइवेट की अलग-अलग शिफ्ट बनाना, स्पेशल ऑपरेशन तुरंत बंद करना, पुरानी पेंशन पॉलिसी लागू करना करना शामिल है। गेट रैली में एक्शन कमेटी के मुख्य वक्ता सुरिंदर सिंह प्रधान कंडक्टर यूनियन व ज्वाइंट सचिव बलविंदर सिंह, ब्रांच प्रधान कश्मीर सिंह, पंजाब रोडवेज इंप्लाइज यूनियन आजाद के राज्य प्रधान राजिंदर सिंह, ब्रांच के सीनियर उपप्रधान परगट सिंह, मदन लाल, बलजीत सिंह, दविंदर सिंह, इंटक ब्रांच प्रधान सुरिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, अमरजीत सिंह सैनी, देव सिंह, कुलदीप सिंह, दविंदर सिंह, हरजीत सिंह भी मौजूद थे।