पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोमिला सूद ने देहदान करने का लिया प्रण

प्रोमिला सूद ने देहदान करने का लिया प्रण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

जिस प्रकार नेत्रदान एक आंदोलन का रुप धारण कर चुका है उसी तरह मरणोपरांत देह दान को लेकर भी लोग जागरूक हो रहे हैं, क्योंकि देह दान देने से मेडिकल साइंस में नई खोज और तकनीक विकसित करने में सहयोग मिलता है।

यह विचार भारत विकास परिषद की प्रेरणा रोटरी आई बैंक के सहयोग से देहदान करने का संकल्प लेने वाली प्रोमिला सूद प|ी विष्णु दिगंबर सूद निवासी ईश नगर, माल रोड को सम्मानित करते हुए परिषद प्रधान प्रमुख समाज सेवक संजीव अरोड़ा ने व्यक्त किए।

इस मौके अरोड़ा ने कहा कि प्रोमिला सूद द्वारा जहां अपना आशीर्वाद प्रदान करके परिषद को मानव सेवा के पथ पर और भी मील पत्थर स्थापित होगा। जिससे अन्य लोगों का भला हो सकेगा।

यहां माता प्रोमिला सूद ने कहा कि नेत्रदान करने से दो जिंदगियां रोशन होती हैं और शरीर दान देने से मेडिकल साइंस में तरक्की के आयाम खुलते हैं। उन्होंने परिषद पर परमात्मा की कृपा सदैव बनी रहने की अरदास भी की। इस मौके लोकेश खन्ना, वरिंदर चोपड़ा, श्याम नरूला, एचके नकड़ा, रविंदर भाटिया, विपन शर्मा व अन्य मौजूद थे।

प्रोमिला सूद को सम्मानित करते संजीव अरोड़ा व क्लब मेंबर। -भास्कर

खबरें और भी हैं...