होशियारपुर | डीसी विपुल उज्ज्वल ने बताया कि अब तक 3,18,868 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुकी है, जिसमें विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 100 फीसदी गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि खरीदी गई गेहूं में पनग्रेन ने 62,233 मीट्रिक टन, मार्कफैड ने 68,173 मीट्रिक टन, पनसप ने 55,142 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाऊस कॉर्पोरेशन ने 34,489 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 24,779 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 70,712 मीट्रिक टन, जबकि व्यापरियों द्वारा 3,340 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल इस दिन तक 2,89,567 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी, जिस मुताबिक अब तक 29,301 मीट्रिक टन अधिक गेहूं की खरीद की गई है। डीसी ने बताया कि जिला की 62 मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है।