योग शिक्षा के गुर सिखाते स्वामी ज्ञानानंद व स्टाफ। -भास्कर
होशियारपुर | जिला योगा एसोसिएशन ने पीडी आर्या महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योगा कैंप लगाया। स्कूल प्रिंसिपल टिमाटिनी आहलूवालिया ने बताया कि 21 जून को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबंधी जानकारी देने और स्कूल के विद्यार्थियों को योग संबंधी ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए इस योगा कैंप में स्वामी ज्ञानानंद ने योग अभ्यास के लाभ, आसन और प्रणायाम के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोजाना योग करने से शरीर स्वास्थ्य व निरोग रहता है। इस मौके एसोसिएशन के योग गुरु अनीता जसवाल और अमित कुमार भी मौजूद थे।