शुक्रवार से आचार संहिता लागू, 21 मई को डाले जाएंगे वोट
भास्कर संवाददाता | तलवाड़ा
विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर में इन दिनों होने वाले छात्र-संसद चुनावों में उम्मीदवार खूब प्रचार कर रहें हैं। इस बार 11 संसद क्षेत्रों अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, आनंदपुर साहिब, होशियारपुर, कपूरथला, मुक्तसर, बरनाला, पटियाला से 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहें हैं। स्कूल में इन दिनों चुनावी माहौल नजर आ रहा है। प्रत्येक उम्मीदवार अपने चुनावी क्षेत्र में प्रार्थना सभा में, गोष्ठियों से, घर-घर जाकर और कक्षा कक्षों में जाकर अपने मतदाताओं से वोट मांग रहा है। आज चुनाव के अंतिम दिन आचार संहिता लागू होने के साथ ही चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब 21 मई को वोट डाले जाएंगे।