होशियारपुर | जगजीत सिंह आहलूवालिया और उनकी प|ी वीना तुलसी निवासी बहादरपुर ने रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी के बाली अस्पताल में मरने के बाद अपने शरीर दान करने के फार्म भरे। इस मौके उनका पुत्र हरजीत सिंह भी मौजूद था। जगजीत सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की तसल्ली है कि उनकी मौत के बाद उनके शरीर डॉक्टरी खोज के काम आएंगे, जिसके साथ मानवता की भलाई की तरफ कदम बढ़ेंगे। रोटरी आई बैंक के प्रधान जेबी बहल ने कहा कि जो लोग अपना शरीर दान करते हैं, वह मानवता पर बड़ा परोपकार करते हैं क्योंकि मृत शरीर के साथ कई डॉक्टरी खोज पूरी की जातीं हैं, जिससे कई बीमारियों के इलाज की विधि मिल जाती है। उन्होंने जगजीत सिंह और उनकी प|ी वीना तुलसी को सम्मानित भी किया। इस मौके पर गोपाल वासूदेवा, विजय अरोड़ा, प्रवीण पब्बी, कुलदीप गुप्ता, जगमीत सिंह सेठी, शाम नरूला मौजूद थे।