पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीटीएफ ने पंजाब पुलिस का पुतला फूंका

बीटीएफ ने पंजाब पुलिस का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

थानों में लंबे समय से लटक रहे मामलों को लेकर बेगमपुरा टाइगर फोर्स (बीटीएफ) ने अंबेडकर चौक में पंजाब पुलिस का पुतला फूंका। फोर्स के नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि होशियारपुर शहर की पुलिस के तीनों थाने पूरी तरह राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं, जिस कारण आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। अगर कोई पुलिस अफसर आम आदमी का काम करना चाहता है तो राजनीतिक नेता अफसर पर दबाव डालकर अपने हिसाब से काम करवाते हैं। अगर कोई अपने केस की तफ्तीश करने के लिए विनती पत्र देता है तो वह लीडरों की दखलअंदाजी के कारण महीनों तक पुलिस अधिकारियों के दफ्तरी चक्करों में उलझा रहता है और वह थक हारकर घर बैठ जाता है। बीटीएफ के नेताओं ने कहा कि बेगमपुरा टाइगर फोर्स इन मसलों को लेकर पंजाब स्तर पर रोष प्रदर्शन करेगी और अपनी आवाज मुख्यमंत्री पंजाब तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर विधायकों को पता ही नहीं चलता कि उनके साथ काम करने वाले कारिंदे ही विधायकों का नाम लेकर पुलिस अफसरों पर दबाव बनाए रखते हैं। उन्होंने पुलिस प्रमुख से अपील की कि जिले के तमाम थानों के इंचार्जों को राजनीतिक दबाव से हटकर लोगों के काम करने की सख्त हिदायत की जाए। इस मौके अवतार बस्सी खवाजू, अमरजीत संधी, नरेश कुमार बधन, तरसेम दिवाना, बब्बू सिंगड़ीवाल, नितीष कुमार, कुक्कू भगत नगर, कश्मीर सिंह, देव राज, हंस राज राणा, सुखदेव असलामाबाद, अशोक कुमार हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...