भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की जत्थेबंदी की मीटिंग जिला प्रधान गुरदयाल की अगुवाई में वन मंडल अफसर से उनके दफ्तर में हुई, जिसमें पससफ के राज्य प्रधान सतीश राणा शामिल हुए।
मीटिंग में मांग की कि जंगलात कर्मियों की 6-7 महीनों से रुकी तनख्वाह जल्द जारी की जाए, समूह वर्करों को वर्दियां और फायर किटे मुहैया करवाई जाए, काम के लिए औजार दिए जाए, वन कर्मियों के रिकार्ड को पूरा किया जाए। इन मांगों संबंधी मीटिंग दौरान व्यवस्था की चर्चा की गई और वन अफसर द्वारा जल्द ही मांग लागू करवाने का भरोसा दिलवाया। इस मौके पर गुरदयाल सिंह, पवन कुमार व विभिन्न रेजों के प्रधान मौजूद थे।