होशियारपुर | क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान लॉरेंस चौधरी ने मीटिंग के दौरान कहा कि आजाद भारत में जम्हूरियत का महत्व खत्म हो चुका है, जिसकी ताजी उदाहरण कर्नाटक की सियासत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संविधानिक कदरों कीमतों पर आधारित है और इसको कायम रखना कार्यपालिका, विधान पालिका व न्याय पालिका की बडी जिम्मेदारी है। राष्ट्रपति और गर्वनर जैसी जिम्मेवार राजनीतिक पार्टियों उच्च पदों पर रह चुके व्यक्तियों को नहीं बिठाना चाहती, जिससे वह संविधान को छिक्के पर टांग कर राजनीतिक पार्टियों को खुश करने के लिए लोकतंत्र का कत्ल करते है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि वह कर्नाटक में सरकार स्थापित करने में लोकतंत्र तरीके से इंसाफ करंे।