पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभावकों की मौजूदगी में स्कूल में बच्चों को एमआर टीके लगाए

अभिभावकों की मौजूदगी में स्कूल में बच्चों को एमआर टीके लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | संत बाबा जमुना दास पब्लिक स्कूल में एमडी जगमोहन नरूला व प्रिंसिपल पूजा नरूला की अगुवाई में विद्यार्थियों को एमआर टीका लगाया। इस अवसर पर अभिभावकों की मौजूदगी में डॉ. कमलजीत सिंह, एएनएम परमजीत कौर, आशा वर्कर सुनीता रानी व रणजीत कौर ने विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया।

प्रिंसिपल पूजा नरूला ने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का टीकाकरण करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अपने आस पड़ोस के माता पिता को भी अपने बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए कहा। अंत में एमडी जगमोहन नरूला व स्टाफ ने मेडिकल टीम का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...