पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ध्यान से मिलती है मन व आत्मा को शांति : हरमिंदर जीत सिंह

ध्यान से मिलती है मन व आत्मा को शांति : हरमिंदर जीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | भारतीय योग संस्थान की तरफ से 20 मई दिन रविवार सुबह 5 बजे से 6:15 बजे तक एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल ऊना रोड गौतम नगर में प्रणायाम व ध्यान की क्लास का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान हरमिंदर जीत सिंह सैनी ने दी। उन्होंने कहा की आज के युग में हम सभी अपने कामों में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने शरीर व स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे मानसिक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं और हमारा मन भी अशांत रहता है इसी से राहत पाने के लिए भारतीय योग संस्थान ने मानव लाभ के लिए इस क्लास का आयोजन किया है। सैनी ने कहा ध्यान रस को बांटने के लिए विशेष रूप से योग आचार्य फगवाड़ा से भी पहुंच रहे हैं शहर वासियों से अपील है कि सुबह समय से 15 मिनट पहले पहुंच कर इस प्राणायाम व ध्यान रस का लाभ उठाएं और अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।

खबरें और भी हैं...