होशियारपुर | जीएमए सिटी पब्लिक स्कूल सिंगडीवाला में एलकेजी और यूकेजी के नन्हें मुन्हों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता करवाई। इसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्सुकता से भाग लिया और विभिन्न चित्रों में बेहतरीन रंग भरे। प्रतियोगिता में एलकेजी का राघव व आर्यन पहले, यशदीप व दर्शन कुमार दूसरे और काशवी शर्मा और किरनदीप तीसरे स्थान पर रहे। एलकेजी-बी में निष्ठा व युवराज पहले, प्रभनूर सिंह, दिलजोत सिंह व सोही दूसरे और अश्मीत तीसरे स्थान पर रहे। ऐसे ही यूकेजी-ए की हरसिमरत कौर व सिमरजोत कौर पहले, मनप्रीत कौर व वर्निका पठानिया दूसरे और प्रतीक व जुझार देव तीसरे स्थान पर और यूकेजी-बी की हरजोत कुमारी, तेगवीर सिंह पहले, रमिका व गुनीश सरीन दूसरे और अमनीत कौर व प्रभजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। स्कूल प्रिंसिपल अनिल पठानिया ने इन वितेजाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके स्टाफ भी मौजूद था।
विजेताओं को सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित करते स्टाफ मेंबर। -भास्कर