भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
जॉइंट फोरम के आह्वान पर पंजाब सरकार और बिजली विभाग के चेयरमैन के विरुद्ध होशियारपुर के दो बिजली घरो के मुलाजिमों ने अर्थी फूंक प्रदर्शन किया।
इस मौके विभिन्न लीडरों ने भाषण के दौरान कहा कि पंजाब सरकार और प्रबंधक बोर्ड मैनेजमेंट कमेटी द्वारा मुलाजिमों के हितों के लिए स्वीकृति की हुई मांगों को लागू न करने के विरोध में डिवीजन कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और चेयरमैन ने उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो जून में एक दिन की हड़ताल और पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के विरुद्ध कालियां झंडियां लगाकर प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके जैल सिंह, नश्तर सिंह, सतपाल सिंह, केवल शर्मा, हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रशपाल सिंह, रणजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, मंगल सिंह, विजय कुमार, हरविंदर कौर, कुसुम लता, जसबीर कौर, हरजीत कौर, शीला, सरबजीतसिंह, आशुतोष, मेजर सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।
शहरी मंडल के बाहर सड़क पर पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर रोष प्रदर्शन करते बिजली विभाग के मुलाजिम। -भास्कर