होशियारपुर | सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी के एनसीसी अफसर राकेश कुमार ने बताया कि कि हमारे स्कूल की कैडेट नवनीत कौर ने डिस्ट्रिक स्टेट व नेशनल लेवल के थल सेना कैंप जो दिल्ली में हुआ, में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके साथ ही कैडेट सूर्या जरियाल एनसीसी 12 बटालियन होशियारपुर में बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड के लिए चयनित हुआ है। उन्होंने बताया इन कैडेटों को सर्टिफिकेट एनसीसी जालंधर ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर आईएमएस परमार ने एक कार्यक्रम में दिए। प्रिंसिपल शैली ने इन विद्यार्थियों को स्कूल की प्रार्थना सभा में भी सम्मानित किया।