पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएवी जैन स्कूल के मेधावी डीसी से सम्मानित

एसएवी जैन स्कूल के मेधावी डीसी से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सर्विस क्लब में प्रोग्राम में डीसी विपुल उज्जवल ने जिले के मेरिट में आए 12वीं और 10वीं क्लास के बच्चों को जिला प्रशासन ने प्रमाण पत्र भेंट किए। इस मौके एडीसी अनुपम कलेर, डीईओ सेकेंडरी मोहन सिंह लेहल, डीईओ सेकेंडरी एलिमेंट्री संजीव कुमार गौतम और अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद हुए।

इस मौके डीसी विपुल उज्ज्वल ने कहा कि बच्चों आज बहुत खुशी की बात है कि आप लोगों ने मेरिट में अपना स्थान बनाया है, लेकिन मेरिट के साथ साथ आप लोगों ने अपने साथियों को कमजोर नहीं समझना है और न ही अपने आप को घमंडी नहीं बनाना है बल्कि अपने आप को विनम्र भाव से आगे बढ़ते रहना है। क्योंकि घमंड आने से बच्चे कई बार अपने साथियों को कमजोर समझने लगते हैं और मेहनत पर कम ध्यान देते है लेकिन वह कई बार उन परीक्षाओं में असफल हो जाता है और वह जिन बच्चों को कमजोर समझता वह उन परीक्षाओं में आगे निकल जाता है। उन्होंने बच्चों को कहा कि हमें हमेशा अपने परिजनों का आदर करना चाहिए क्योंकि वे लोग ही हैं जो अपने आप को कष्टों में रख कर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हैं। इस मौके एडीसी अनुपम कलेर ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस मौके डीसी विपुल उज्ज्वल ने जिले में 12वीं में 2 मैरिट और 12वीं में 5 मैरिट हासिल करने वाले एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बढ़ाया मान

10वीं मेंं 5, 12वीं में 2 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान किया हासिल

मेरिट हासिल करने वाले एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के बच्चों को प्रमाण पत्र भेंट करते डीसी विपुल उज्ज्वल साथ हैं। एडीसी अनुपम कलेर व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...