पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की आजीवन सहयोग निधि में पार्षद नीति तलवाड़ ने दिया एक महीने का वेतन

भाजपा की आजीवन सहयोग निधि में पार्षद नीति तलवाड़ ने दिया एक महीने का वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

भारत के हर प्रांत में कमल का परचम फहरा रहा है क्योंकि लोग जानते हैं कि जितनी मजबूत भाजपा होगी भारत उतना ही भव्य आलीशान देश बनेगा।

उपरोक्त शब्द महिला मोर्चा ने पंजाब सचिव व पार्षद नीति तलवाड़ ने भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि में अपना एक माह का वेतन देते हुए कहे। पार्षद तलवाड़ ने कहा भाजपा ने भी मुझ जैसे कार्यकर्ता को इस काबिल बनाया है कि आज समाज में इज्जत मान सम्मान के साथ साथ वेतन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा इतना मान सम्मान देने वाली पार्टी को अपना एक महीने का वेतन देकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। इस मौके पर भाजपा के नवनियुक्त महासचिव राकेश राठौर ने कहा के ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज बट वृक्ष बना था। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आजीवन सहयोग निधि में बढ़ चढ़कर भाग लें। इस मौके मेयर शिव सूद, जवाहर खुराना, मनोज शर्मा, पार्षद निपुण शर्मा व नगर के अन्य भाजपा पार्षद भी मौजूद थे।

भाजपा आजीवन सहयोग निधि में एक महीने का वेतन का चेक राकेश राठौर को भेंट करतीं नीति तलवाड़। -भास्कर

खबरें और भी हैं...