लग गया सरकारी कॉलेज के मुख्य गेट पर बोर्ड
होशियारपुर | करीब एक महीने से सरकारी कॉलेज होशियारपुर के मुख्य गेट से बोर्ड हटा दिया गया था, जिससे नए विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर में पिछले सप्ताह खबर प्रकाशित की थी जिसके चलते सरकारी कॉलेज के प्रशासन ने कॉलेज के मुख्य गेट पर नया बोर्ड लगा दिया।